फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गाजियाबाद में पहले पेज के लिए प्रस्तावित-Ghaziabad city

गाजियाबाद में पहले पेज के लिए प्रस्तावित-Ghaziabad city

Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में पहले पेज के लिए प्रस्तावित-Ghaziabad city
कैब चालक ने कार में अगवा कर महिला से किया रेप
विज्ञापन

गोविंदपुरम स्थित घरों से काम कर लौट रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने सोमवार शाम कैब चालक ने एनएच-24 के पास कार में उसके साथ रेप किया। घटना के बाद चालक महिला को डासना के पास फेंक कर फरार हो गया। महिला लोगों की मदद से घर पहुंची और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

मसूरी निवासी पीड़िता यहां परिवार के साथ रहती है। महिला घरों में काम कर बच्चों का लालन-पालन करती है। सोमवार सुबह वह काम करने गोविंदपुरम आई थी। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर लौट रही थी।
विज्ञापन


ऑटो का इंतजार करते समय मसूरी रघुनाथ पुर निवासी कैब चालक पिंटू यादव ने उसे लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठा लिया। आरोप है कि एनएच-24 से उसने कुड़िया गढ़ी की ओर कार मोड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब चार किलोमीटर अंदर जाकर सुनसान जगह में कैब रोककर महिला के साथ रेप किया। आरोप है कि विरोध पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसे डासना के पास फेंककर फरार हो गया।

राहगीरों की मदद से महिला घर पहुंची और परिजनों के साथ पिंटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी ग्रामीण अरविंद मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पीड़िता के अनुसार आरोपी पिंटू मसूरी का ही रहने वाला है और वह उसे पहले से जानती है। इसी के चलते जब उसने घर छोड़ने को कहा तो वह उसके साथ बैठ गई। उसे नहीं पता था कि वह उनके साथ दरिंदगी कर देगा। पीड़िता ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है और बच्चों के स्कूल की फीस जुटाने के लिए घरों में काम करती है।


जेवर कांड के बाद एसएसपी ने पीआरवी और पीसीआर की एनएच पर ड्यूटी लगाई थी। इसके बाद भी सोमवार को सरेशाम एनएच से कुछ ही दूरी पर रेप की घटना को अंजाम दिया गया, मगर पुलिस को इसकी जानकारी ही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed