{"_id":"5b22cd884f1c1b8c278b5c0d","slug":"161529007496-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में 5 दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप में 5 दबोचे
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
आपत्तिजनक वीडियो वायरल की, पांच धरे
लोनी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले पांच युवकों को लोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन पर फायरिंग की वीडियो वायरल करने और उसमें समुदाय विशेष को धमकी देने की बात थी।
सीओ दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें पांच युवकों ने कई राउंड फायरिंग की थी। उन्होंने वीडियो में पांच हजार के मोबाइल के बदले ढाई हजार रुपये का तमंचा खरीदने का बात कही थी। साथ ही समुदाय विशेष को धमकी दी गई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर मनोज उर्फ राधे, मनोज, शंभू निवासी राधा विहार, सन्नी निवासी मधुबन कालोनी और ललित निवासी हनुमान वाटिका को गिरफ्तार कर लिया। पांचों युवकों को जेल भेज दिया गया है।