फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला छात्रा से दुष्कर्म

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला छात्रा से दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला छात्रा से दुष्कर्म
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला छात्रा से दुष्कर्म
विज्ञापन


गाजियाबाद। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर कक्षा 11 की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परेशानी होने पर कई दिन बाद परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सिहानीगेट थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 11 में पढ़ती है। वह मूलरूप से बिजनौर जिले के एक गांव के रहने वाले हैं। बताया कि उनकी भतीजी का देवर सीसीटीवी कैमरे एवं कंप्यूटर का काम करता है। वह एक दिन घर पर आया और कहा कि छुट्टी में कंप्यूटर चलाना सीख सकती है। इसमें हमारे दफ्तर भेज दो। छात्रा सवा महीने से आरोपी युवक के पास कंप्यूटर सीखने के लिए जा रही थी। बताया कि 17 जून को आरोपी ने छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी छात्रा ने किसी को नहीं दी। वह गुमशुम रहने लगी। पीड़िता की माता ने जानकारी की तो उसने बताया कि वैसे ही तबीयत खराब है। ज्यादा दिक्कत होने पर छात्रा ने 29 जून को अपनी मौसी को बताया। मौसी ने परिजनों को जानकारी दी। सोमवार को परिवार के लोग सिहानीगेट थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed