फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सेफ्टी हेड को कैब में बंधक बनाकर लूटा

सेफ्टी हेड को कैब में बंधक बनाकर लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सेफ्टी हेड को कैब में बंधक बनाकर लूटा
कंपनी के सेफ्टी हेड को कैब में बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। निजी कंपनी में सेफ्टी हेड को कैब में बंधक बनाकर लूट लिया। दो घंटे तक विजयनगर थाना क्षेत्र में घुमाकर पीटते रहे। पीड़ित से एटीएम लेकर एक लाख रुपये निकाल लिए। सोने की दो अंगूठी, खाने का सामान और कपड़े भी आरोपी ले गए। पीड़ित को लालकुआं क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए।
मनीश कुमार झा मूलरूप से बिहार में पटना के रहने वाले हैं। रिवाड़ी की एक निजी कंपनी में सेफ्टी मैनेजर हैं। वह पटना में अपने माता-पिता से मिलने के लिए गए थे। उनका परिवार ग्रेटर नोएडा में रहता है। सोमवार रात करीब 12:30 बजे सीमांचल एक्सप्रेस से गाजियाबाद जंक्शन पर पहुंचे। यहां स्टेशन से बाहर निकलते ही एक कैब वाले ने उन्हें ग्रेटर नोएडा छोड़ने के लिए कहा। वह कैब में पीछे की सीट पर बैठ गए। उनका सामान डिग्गी में रखा दिया गया। कैब में आगे की सीट पर एक नाटे कद का व्यक्ति बैठा हुआ था। वह मनीष को दिखाई नहीं दिया। स्टेशन से थोड़ा आगे चलते ही दो व्यक्ति और कैब में बैठ गए। एक आरोपी ने तमंचा उनकी कनपटी पर लगा दिया और दूसरे व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी। उनके बैग में रखे करीब 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। उसके बाद सोने की दो अंगूठी, घर से लाए खाने-पीने का सामान, देशी घी व नए कपड़े भी आरोपियों ने लूट लिए। बताया कि चालक समेत चार लोग थे। पीड़ित को लूटने के बाद लालकुआं क्षेत्र में छोड़ गए। जिंदल स्कूल के पास एक पीआरवी खड़ी मिली। पीड़ित ने पीआरवी को बताया। वह उन्हें विजयनगर थाने लेकर पहुंचे। पीड़ित ने लूट की तहरीर दी। विजयनगर थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज आरोपियों की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए जा रहे हैं। जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन


- दो घंटे तक कैब में पीटते रहे बदमाश
पीड़ित ने बताया कि कैब में बैठाने के बाद आरोपी दो घंटे तक रास्ते में घुमाते रहे। बताया कि कहां घुमा रहे हैं। इसके बारे में जानकारी नहीं है। अंधेरे में कुछ पता नहीं चल रहा था। वह बदमाशों से आगे गिड़गिड़ाते रहे छोड़ दो। आरोपियों ने काफी क्रूरता दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कैब और ऑटो में लूट करने वाला गिरोह सक्रिय
पिछले काफी समय से ऑटो और कैब में लूट की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस गैंग के सदस्य ऑटो या कैब में सवारी बनकर बैठते हैं और लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। इस तरह की जिले में कई घटनाएं हो चुकी हैं। महिला डेंटिस्ट को ऑटो में बंधक बनाकर लूट लिया था। डीयू की छात्रा के साथ बंधक बनाकर लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed