फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बाइक बोट से ठगी के नाम पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बाइक बोट से ठगी के नाम पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
बाइक बोट से ठगी के नाम पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बाइक बोट से ठगी के नाम पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


गाजियाबाद। बाइक बोट टैक्सी के नाम पर लोगों से 1.70 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले को गौतमबुद्घनगर के लिए स्थानांतरण का रही है। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

आरडीसी निवासी अधिवक्ता विपिन कुमार वर्मा ने गर्भित इनोवेटिव मोटर्स लि. कंपनी ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्घनगर के डायरेक्टर विजयपाल सिंह और सीएमडी संजय भाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कहा कि बाइक टैक्सी में लगाने के नाम पर रुपये देने का झांसा दिया। उनसे 1,24,200 रुपये की ठगी कर ली। उधर, हेमंत कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी लाल क्वार्टर लोहिया नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 35 लोगों से करीब 1,68,90,600 रुपये की ठगी कर ली। सभी को आरोपियों ने दोगुनी रकम वापस करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि दिसंबर में निवेश के बाद से ही उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सतवीर सिंह, हरप्रीत कौर, प्रीति, संजय भाटी, पवन भाटी, सचिन भाटी, दीप्ति बहल, राजेश भारद्वाज, विजय कसाना, रीता चौधरी, आशा रानी, किरनपाल सिंह, ललित कुमार, विशाल और विनोद चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि मामले को जांच के लिए गौतमबुद्घनगर स्थानांतरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed