Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चोरी की बाइक से लूट करने वाले तीन दबोचे

चोरी की बाइक से लूट करने वाले तीन दबोचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक से लूट करने वाले तीन दबोचे
चोरी की बाइक से लूट करने वाले तीन दबोचे
विज्ञापन


साहिबाबाद। पुलिस ने शनिवार रात को शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास से तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक बाइक, एक तमंचा और लूट का एक मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी चोरी की बाइक से राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस लूट का माल खरीदने वालों की तलाश कर रही है।
एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब 11:15 बजे शहीदनगर मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो दो आरोपी गलियों में भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया। पुलिस की तलाशी में आरोपियों के पास से एक तमंचा, लूट का मोबाइल मिला। जांच में बाइक चोरी की निकली। पुलिस तीनों को थाने में ले आई।
विज्ञापन

एसएचओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राशिद उर्फ फौजी, जावेद व शाहवाज उर्फ शावेज निवासी शहीद नगर हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सुनसान गलियों से वाहन चोरी कर उससे लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद औने पौने दाम पर अलग अलग स्थानों पर बाइक बेच देते थे। पता चला कि बरामद बाइक इसी वर्ष दिल्ली के कांतिनगर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
चोरी की कार के साथ एक दबोचा
साहिबाबाद। इंदिरापुरम पुलिस ने चोरी की कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद कार दिल्ली से चोरी की गई थी। इंदिरापुरम पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क करने में जुटी है। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान चौकी प्रभारी शिप्रा सन सिटी सचिन तोमर ने सीआईएसएफ कट के पास से एक कार सवार को चेकिंग के लिए रोका। कार सवार कार लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने जांच की तो कार चोरी की निकली। एसएचओ ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजेश सिंह निवासी सूरजपुर गौतमबुद्धनगर है। पुलिस दिल्ली पुलिस से संपर्क कर कार मालिक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed