{"_id":"5d17c2298ebc3e3ca568bee8","slug":"15618381003-shahibabad-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकानों के ताले तोड़कर चोर ले उड़े सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो मकानों के ताले तोड़कर चोर ले उड़े सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीएचए में बंद मकानों में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही हैं। चोर एक के बाद एक ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। बृहस्पतिवार को चोरों ने लिंक रोड के रामप्रस्थ में एक बंद फ्लैट की कुंडी काटकर नकदी और दो किलो चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने आसपास के अन्य पांच घरों की बाहर से कुंडी लगा दी। वहीं न्याय खंड में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर टीवी, जेवर और नकदी चोरी कर ली। घर पहुंचने पर पीड़ित को जानकारी हुई। दोनों पीड़ितों ने संबंधित थाने में शिकायत दी है।
लिंक रोड थाना क्षेत्र के रामप्रस्था के प्लॉट संख्या बी-18 स्थित बिल्डिंग के सेकेंड फ्लोर पर अतर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह मदर डेयरी से रिटायर्ड हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले वह घर बंद करके अपने पैतृक गांव हरियाणा चले गए। शुक्रवार सुबह उनके पड़ोसी ने मेन गेट का ताला टूटा होने पर चोरी की सूचना दी। सूचना पाकर वह दोपहर को घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी खुली थी। सामान नीचे पड़ा था। उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे 80 हजार रुपये नकद और करीब दो किलो चांदी के जेवर समेत अन्य सामान गायब था। उन्होंने कंट्रोल रूम को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर थाने में शिकायत देने को कहा। पीड़ित ने थाने में शिकायत दी है।
पांच फ्लैटों की बाहर से लगाई कुंडी
पीड़ित अतर सिंह ने बताया कि उनकी बिल्डिंग में करीब छह फ्लैट हैं। उनके पड़ोसी शिक्षक हैं। सुबह करीब सात बजे वह स्कूल जाने के लिए निकले तो मेन गेट की बाहर से कुंडी बंद थी। इसके बाद उन्हें शक हुआ तो दूसरे फ्लोर पर रहने वालों को फोन किया तो उनका दरवाजा भी बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गेट खोलकर सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी
राधेश्याम तिवारी न्याय खंड-3 में परिवार के साथ रहते हैं। बृहस्पतिवार को सुबह ही वह अपने ऑफिस चले गए। शाम को घर लौटे तो मेन गेट का ताला और खिड़की टूटी हुई थी। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में लगा टीवी, आलमारी से 60 हजार रुपये के जेवर और 25 हजार रुपये नकद गायब थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना कर पीड़ित को थाने में शिकायत देने को कहा। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है।
क्या कहते हैं अधिकारी
दोनों पीड़ितों की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा। श्लोक कुमार, एसपी सिटी