फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नौ थानों की एसओजी टीम में फेरबदल

नौ थानों की एसओजी टीम में फेरबदल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
नौ थानों की एसओजी टीम में फेरबदल
नौ थानों की एसओजी टीम में फेरबदल
विज्ञापन


गाजियाबाद। क्राइम कंट्रोल करने और अपराधियों को पकड़ने के लिए एसएसपी ने नौ थानों की एसओजी टीम में फेरबदल किया है। छह हेड कांस्टेबल और 29 कांस्टेबल को एक दूसरे थानों में भेजा गया है।

एसएपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने अपराध को रोकने और अपराधियों को पकड़ने के लिए पिछले कुछ दिनों में बड़े स्तर पर फेरबदल किए हैं। पहले इंस्पेक्टर, चौकी प्रभारी और दरोगा के तबादले किए। अब उन्होंने ने नौ थानों की एसओजी में बदलाव किया गया है। शुक्रवार रात जारी लिस्ट के मुताबिक सिहानीगेट थाने से सबसे ज्यादा नौ पुलिसकर्मियों को अलग-अलग थानों में भेजा गया है। दूसरे थानों के चार सिपाही सिहानीगेट थाने में ट्रांसफर किए गए हैं। कविनगर को दो सिपाही मिले हैं और सात को अन्य जगह भेजा गया है। इंदिरापुरम थाने में छह सिपाही भेजे गए हैं। जबकि दो को दूसरे थानों में भेजा गया है। इसी तरह विजयनगर, नगर कोतवाली, लोनी, साहिबाबाद व लिंकरोड थानों की एसओजी टीम में बदलाव किया गया है। एसएसपी ने बताया कि सिपाही काफी लंबे समय से एक ही थाने में जमे हुए थे। स्थिति को अच्छा करने के लिए बदलाव जरूरी है। उसको ध्यान में रखते हुए फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed