फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A couple on a motorcycle, heading to the market for shopping, was struck by a truck; both died.

Gurugram News: बाजार में खरीदारी के लिए जा रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 30 Oct 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
A couple on a motorcycle, heading to the market for shopping, was struck by a truck; both died.
अग्रसेन चौक के पास हुआ शुक्रवार दोपहर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। अग्रसेन चौक के पास शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नूंह के गांव कोराली निवासी शोहराब और उनकी पत्नी खतीजा के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
दंपती सोहना बाजार में खरीदारी के लिए आए थे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह अग्रसेन पार्क के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों ही सड़क पर गिर पड़े। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया,जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि दंपती के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

गलत दिशा में आई गाड़ी ने माली को मारी टक्कर
गुरुग्राम। गलत दिशा से तेज रफ्तार में आई गाड़ी ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक के पैर की हड्डी टूट गई। घायल की शिकायत पर थाना शहर सोहना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के गांव दौलतपुर निवासी राजनारायण ने बताया कि वह सोहना के आशियाना मॉलवेरी में माली का काम करता है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपने गांव जाने के लिए घर से निकला था। सर्विस रोड पर सवारी का इंतजार करते समय सोहना की तरफ से रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से आई कार ने उसे सीधी टक्कर मार दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल
गुरुग्राम। सेक्टर-86 के नवादा फतेहपुर में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को पहले नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घायल के भाई की शिकायत पर खेड़कीदौला थाना पुलिस ने दूसरी बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पवन निरबान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उसका भाई संजय निरबान मोटरसाइकिल से घर से राशन लेने के लिए निकला था। नवादा फतेहपुर स्थित बीकानेर स्वीट्स के पास सब्जी की दुकान के सामने दूसरी बाइक के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजय को गंभीर चोटें आईं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed