फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   विधायकों के फर्जी लेटरहेड लगाकर लखनऊ में शिकायत

विधायकों के फर्जी लेटरहेड लगाकर लखनऊ में शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
विधायकों के फर्जी लेटरहेड लगाकर लखनऊ में शिकायत
तीन विधायकों के फर्जी लेटर हेड लगाकर लखनऊ में शिकायत
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले के तीन विधायकों के फर्जी लेटर हेड लगाकर निदेशक समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ में स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों की शिकायत की गई। लखनऊ से जांच बैठने के बाद समाज कल्याण के स्थानीय कर्मचारी विधायक से मिले तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। विधायकों ने कहा कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिहानी गेट में भाजपा महानगर महामंत्री राजेश वर्मा ने तहरीर देकर कहा है कि साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी के फर्जी लेटर हेड बनाकर डायरेक्टर समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश को भेजा गया। जिसमें समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत की गई। बताया कि लेटर हेड में छात्रवृत्ति में मनमाने तरीके से शिक्षण संस्थानों को वितरण करने की शिकायत की गई। लिखा गया कि कुछ संस्थानों को लाभ पहुंचाने के लिए कर्मचारी और अधिकारियों ने ऐसा किया है। एक लेटर हेड में एक संस्थान के पीजीडीएम के कोर्स में छात्रों की छात्रवृत्ति गबन की शिकायत की गई है। बताया कि केवल अधिकारी कर्मचारियों ने उन्हीं संस्थानों को फायदा पहुंचाया है, जिससे उन्हें फायदा पहुंचा गया। जांच होने पर अधिकारी और कर्मचारियों के काले कारनामे की पोल खुल जाएगी। लखनऊ से मामले में जांच शुरू हो गई। जांच शुरू होने के बाद अधिकारी और कर्मचारियों को जानकारी हुई तो उन्होंने विधायकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। बताया के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर कर्मचारियों की शिकायत की गई। समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी ने मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी से कहा कि आपने किस आधार पर शिकायत की है। हमने तो ऐसा कुछ किया भी नहीं है। विधायक ने कहा कि उन्होंने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


चार लेटर हेड पर की गई शिकायत
तीनों विधायकों व महानगर अध्यक्ष समेत चार लेटर हेड पर शिकायत की गई है। बताया गया कि नंदकिशोर गुर्जर के लेटर हेड पर स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह का मोबाइल नंबर अंकित किया हुआ था। अजीत पाल त्यागी के लेटर हेड पर सरदार एसपी सिंह का मोबाइल नंबर लिख दिया। महानगर अध्यक्ष का स्थायी पता ही गलत लिख दिया। लेटर हेड भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नाम से बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी के आदेश पर कराई एफआईआर
जिले के तीन विधायक और मेरे नाम के फर्जी लेटर हेड लगाए गए हैं। निदेशक समाज कल्याण विभाग लखनऊ को शिकायत भेजी गई है। विधायक या मैंने कोई शिकायत नहीं की है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लेटर हेड लगाए गए हैं। पार्टी के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह फर्जीवाड़ा किसने किया है, जांच का विषय है।
मान सिंह गोस्वामी, भाजपा महानगर अध्यक्ष

भाजपा महानगर महामंत्री राजेश वर्मा की तहरीर पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
उमेश बहादुर सिंह, थाना प्रभारी सिहानीगेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed