फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   11 साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म

11 साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
11 साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म
11 साल की बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात घर के अंदर कमरे में अकेले सो रही 11 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजनों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। मौकेपर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया कि आरोपी पहले भी छेड़छाड़ कर चुका था।

एक मजदूर कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए के मकान में परिवार के साथ रहता है। उसकी कक्षा तीन में पढ़ने वाली 11 साल की बच्ची नीचे कमरे में अकेली सोई हुई थी। मजदूर और उसकी पत्नी गर्मी के कारण छत पर जाकर सो गए। इसी दौरान रविवार रात करीब 12 बजे इसी घर में रहने वाला पड़ोसी युवक कमरे में घुस आया। बच्ची को उसने बंधक बना लिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह बंद कर दिया। आरोपी ने बच्ची के साथ मारपीट की और मुंह कपड़े से बांध दिया। जैसे ही युवक कमरे से बाहर निकला तो उसने मुंह से कपड़ा खोला और शोर मचाया। बच्ची का शोर सुनकर पड़ोसी और उसके परिजन उतरकर आ गए। भागने का प्रयास कर रहे युवक को दबोच लिया। परिजनों ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी एक दुपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी में काम करता है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची के साथ दुष्कर्म की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed