Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चाकू मारकर युवक से बाइक और मोबाइल लूटा

चाकू मारकर युवक से बाइक और मोबाइल लूटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
चाकू मारकर युवक से बाइक और मोबाइल लूटा
रास्ता पूछने को रोकी बाइक, बदमाशों ने लूटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में दोस्त के यहां पार्टी में गए भाई को लेने जा रहे युवक को तीन बदमाशों ने चाकू मारकर लूट लिया। युवक उनसे रास्ता पूछने के लिए रुका था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाष कविनगर थाना क्षेत्र की महेंद्रा एंक्लेव कालोनी में रहता है। उसके भाई गोपाल का दोस्त मधुबन बापूधाम में रहता है। 16 जून की रात गोपाल उसके यहां किसी कार्यक्रम में गया था। रात को आने केदौरान उसने भाई सुभाष को कॉल की कि वह बाइक से उसे लेने आ जाए। उसके पास कोई वाहन नहीं है। सुभाष भाई को लेने चला गया। मधुबन-बापूधाम के पास अंधेरे में खड़े तीन युवकों से सुभाष ने रास्ता पूछा तो आरोपियों ने उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। आरोपी उसकी बाइक और मोबाइल लूटकर भाग गए। वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने सुभाष को लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़े देखा। उन्होंने फोन से परिजनों को सूचना दी। पीड़ित को निजी अस्पताल में दिखाया गया, जहां से उसे जीटीबी के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित की हालत में सुधार होने के बाद रविवार को कविनगर थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed