Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   धर्म बदलकर ज्वेलर से की शादी, 3.20 लाख की नकदी ज्वेलरी लेकर फरार

धर्म बदलकर ज्वेलर से की शादी, 3.20 लाख की नकदी ज्वेलरी लेकर फरार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
धर्म बदलकर ज्वेलर से की शादी, 3.20 लाख की नकदी ज्वेलरी लेकर फरार
धर्म बदलकर ज्वेलर से की शादी, 3.20 लाख की नकदी ज्वेलरी लेकर फरार
विज्ञापन


गाजियाबाद। धर्म बदलकर ज्वेलर्स से शादी करने के तीन साल बाद महिला 3.20 लाख रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गई। पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के छोटे कला निवासी एक ज्वेलर ने कोर्ट के आदेश पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका अपनी पहली पत्नी से तलाक हो गया। 2016 में उन्हें एक युवती मिली। उसने अपने को स्वर्णकार समाज से बताया। दोनों आपस में बात करने लगे और सात जून 2017 को दोनों ने मोहननगर के मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली। पीड़ित ने बताया कि युवती ने अपने परिवार के केवल तीन मां, भाई और बहन से मिलवाया। 20 अप्रैल 2019 को तीनों लोग उनके घर आए। वह घर में रुके। जब वह घर से दुकान चले गए। इसी दौरान उनकी पत्नी अपनी मां, बहन और भाई घर के अंदर अलमारी में रखे 3.20 लाख रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार हो गई। उन्होंने घर से जाने के बाद फोन भी बंद कर लिया। अभी तक उनका कोई पता नहीं हैं। पीड़ित ने बताया कि उस महिला के बारे में जानकारी कई तो वह दूसरे धर्म की निकली। बताया कि उसका पति और दो बच्चे भी हैं। वह इसी तरह से ठगी करती है। उक्त महिला ने नगर कोतवाली में पति के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म की तहरीर दी है। अब महिला फैसला करने के लिए 10 लाख रुपये की मांग कर रही है। कहा कि अब रुपये नहीं दिए तो जेल भिजवा दूंगी। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला की तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed