फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बैँक के अंदर झांसा दे ठग ले गए 50 हजार

बैँक के अंदर झांसा दे ठग ले गए 50 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
बैँक के अंदर झांसा दे ठग ले गए 50 हजार
बैंक के अंदर झांसा दे ठग लिए 50 हजार
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के एक बैंक में बदमाशों ने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी वीर सिंह शुक्रवार को नंदग्राम में की एक बैंक में 50 हजार रुपये जमा करने गया था। अंदर घुसते ही एक युवक आया और बोला की उसे डेढ़ लाख रुपये जमा करने हैं। रुपये जमा करने के लिए कोई मदद नहीं कर रहा है। इसी दौरान एक और युवक आ गया। उसने भी वीर सिंह को अपनी बातों में फंसा दिया। उसने भी रुपये जमा करने की बात कही। इससे रुपये ले लेते हैं और तीनों के खातों में 50-50 हजार जमा करा देंगे। दोनों ठग आरोपी को बुलाकर बैंक के बाहर ले आए। वीर सिंह को एक रुमाल दे दिया और कहा कि इसमें डेढ़ लाख रुपये हैं। अपने खाते में जमा करा लेना और इस समय हमें 50 हजार रुपये की जरूरत है। उसने रुपये दे दिए। पीड़ित ने रुमाल खोला तो उसके अंदर रुपये नहीं थे। कागज की पोटली थी। थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बैंक से फुटेज निकाले जा रहे हैं।

पहले भी कर चुके हैं ठगी
बैंक के बाहर इससे पहले भी कई ठगी हो चुकी हैं। रुपये जमा करने और फार्म भरने के नाम पर एक वृद्घ से कविनगर क्षेत्र में 50 हजार रुपये ठग लिए थे। सिहानीगेट में एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये की ठगी कर ली थी। कविनगर में बैंक से निकले व्यक्ति से रुपये खुलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed