फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, छेड़छाड़

दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, छेड़छाड़
दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, छेड़छाड़
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में बच्चों को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा। महिला के साथ छेड़छाड़ की और कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिहानीगेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में 11 जून को खेलने के दौरान गली में बच्चों का झगड़ा हो गया था। महिला ने बच्चों डांट कर घर भेज दिया। इस बात से नाराज दबंग लोग महिला को अकेला देख घर में घुस गए और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर महिला को पीटना शुरू कर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिहानीगेट थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed