{"_id":"5d0be1a98ebc3e11691cad82","slug":"156105973820-shahibabad-news168","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड डिलीवरी ब्वॉय को ट्रक ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फूड डिलीवरी ब्वॉय को ट्रक ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी ब्वॉय को ट्रक ने रौंदा, मौत
साहिबाबाद। दिल्ली-वजीराबाद रोड पर बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार फूड डिलीवरी ब्वॉय को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक अभिषेक कसाना (20) स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े नौ बजे अभिषेक बाइक से अर्थला पीर पर प्रसाद चढ़ाने जा रहे था। अभिषेक जैसे ही दिल्ली-वजीराबाद रोड पर लाजपत नगर कट के पास पहुंचा, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान मौका पाकर आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। अभिषेक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हो सकी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभिषेक के पिता राजकुमार ने साहिबाबाद थाने में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रक नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
हादसे के बाद वजीराबाद रोड पर लगा जाम
हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान दिल्ली से हिंडन की ओर जाने वाली रोड पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में लिया और शव को सड़क से हटाया। करीब 20 मिनट तक दिल्ली वजीराबाद रोड पर सुबह जाम लगा रहा।