फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कोर्ट केस में फंसे तीन अधिकारी-कर्मचारी की पैरवी करेगा निगम

कोर्ट केस में फंसे तीन अधिकारी-कर्मचारी की पैरवी करेगा निगम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट केस में फंसे तीन अधिकारी-कर्मचारी की पैरवी करेगा निगम
कोर्ट केस में फंसे इंजीनियर और बाबू की पैरवी करेगा निगम
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर निगम के प्रकाश विभाग में तैनात दो इंजीनियर और एक बाबू की कोर्ट में पैरवी अब नगर निगम करेगा। नगर निगम का विधि विभाग उनके पक्ष में वकील खड़ा करेगा। इन इंजीनियरों और बाबू का ‘जुर्म’ इतना भर था कि उन्होंने अधिकारियों के कहने पर प्रकाश विभाग के एक पूर्व इंस्पेक्टर के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट दे दी थी। पूर्व लाइट इंस्पेक्टर पर एफआईआर दर्ज हुई तो पुलिस के जांच अधिकारी ने आरोपी बनाए गए लाइट इंस्पेक्टर को क्लीन चिट देकर उल्टा निगम के दो इंजीनियर और एक बाबू को आरोपी बना दिया।

चर्चा है कि पुलिस ने इस मामले में तीनों के खिलाफ चार्जशीट फाइल कर दी है। ऐसे में इन तीनों अफसर-कर्मचारी की मुश्किलें बढ़ सकती है। अब मामले की सुनवाई 28 जून को होनी है। पूर्व लाइट इंस्पेक्टर पर आरोप था कि उन्होंने नौकरी करते समय अपने बेटे के नाम से फर्म रजिस्टर्ड कराकर निगम में ठेके लिए। पार्षद जाकिर सैफी ने भी यह मामला उठाया था। शिकायत मंडलायुक्त तक पहुंची तो जांच कराई गई और पूर्व लाइट इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें बहाल कर दिया गया। अब निगम के दो इंजीनियर और कर्मचारी को ही आरोपी बना दिया गया। इस मामले में नगर निगम के अधिकारी पैरवी करने से बच रहे थे। अपने अधिकारियों के पक्ष में वकील खड़ा नहीं कर रहे थे। कई दिन से यह फाइल निगम अफसरों के दफ्तरों में घूम रही थी, अपने अधिकारियों-कर्मचारियों की मदद के लिए निगम अधिकारी गंभीर नहीं थे। मंगलवार को नगर निगम पार्षदों ने भी इस मामले में हस्तक्षेप किया तो अधिकारियों ने कोर्ट में नगर निगम की ओर से वकील खड़ा करने पर सहमति दी। नगर आयुक्त दिनेश चंद्र ने मंगलवार को फाइल पर हस्ताक्षर पैरवी किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed