{"_id":"5d0699148ebc3e4315133891","slug":"15607134804-ghaziabad-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूरिया से बनाते थे शराब, एक पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूरिया से बनाते थे शराब, एक पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरिया से बनाते थे शराब, एक को पकड़ा
गाजियाबाद। यूरिया मिली मिश्रित शराब बनाने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 25 पेटी हरियाणा और सात लीटर मिलावटी शराब बरामद हुई है। कविनगर थाना पुलिस ने रविवार तड़के लालकुआं से आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
कविनगर थाना क्षेत्र में मिलावटी और अवैध शराब बनाने का धंधा खूब फल फूल रहा है। लोग हरियाणा से शराब लाकर बेच रहे हैं। जबकि कुछ लोग कच्ची शराब में यूरिया मिलाकर उसे तैयार कर रहे हैं। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि रविवार तड़के दो बजे लाल कुआं के पास स्थित जयपुरिया कॉलोनी पानी की टंकी के पास से एक आरोपी अमित उर्फ बबलू निवासी पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक कार, 25 पेटी हरियाणा की अवैध शराब, सात लीटर मिलावटी शराब, यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। बताया कि आरोपी शराब में यूरिया का प्रयोग करते थे, इससे शराब के अंदर तीव्रता आ जाती है। लोगों को जल्दी नशा होने लगता है। बताया कि अमित के साथ अन्य दो आरोपी रवि बच्ची और रवि गिरि फरार हो गए।