फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   झगड़े के बाद युवक को मारी गोली, घायल

झगड़े के बाद युवक को मारी गोली, घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
झगड़े के बाद युवक को मारी गोली, घायल
झगड़े के बाद युवक को मारी गोली, घायल
विज्ञापन


लोनी। इंदिरापुरी स्थित शनि मंदिर के पास शुक्रवार रात दो पक्षों में हुए झगड़े में दो बाइक सवार दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। दो गोलियां युवक की पेट में लगी हैं। घायल को परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने दो नामजद दबंगों के खिलाफ लोनी बार्डर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

इंदिरापुरी इलाके में पवन कुमार परिवार के साथ रहते है। वह घर में डेरी चलाते है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात उनके घर के पास कुछ बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर उनके भाई अजय ने बच्चों को डांट कर वहां भागा दिया। कुछ देर बाद कॉलोनी में रहने वाले बिल्लू और विभोर वहां पहुंचे। उनका बच्चों को डांटने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की, आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। इस दौरान बिल्लू और विभोर बाइक को छोड़कर मौके से भाग गए। उनके चले जाने पर अजय बाइक को लेकर इंदिरापुरी चौकी में पहुंचा। अजय ने पुलिस को सारी बाते बताई। पुलिस ने दबंगो के खिलाफ तहरीर देने को कहा। लेकिन अजय विवाद नहीं बढ़ाने की बात कह कर वहां से घर की ओर चला गया। जैसे ही वह शनि मंदिर के पास पहुंचा, पीछे से बाइक पर बिल्लू और विभोर आए, उन्होंने पहले तो अजय के सर में डंडा मारा। इस दौरान वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद बिल्लू ने तमंचें निकाल कर अजय पर दो रो राउंड फायरिंग कर दी। गोली अजय के पेट में जा लगी। गोली आवाज सूनकर आसपास इलाके में हडकंप मच गया। आसपास के लोगों ने अजय के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। परिजनों ने आनन फानन में घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। लोनी बॉर्डर थाना एसएचओ शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर बिल्लू और विभोर शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed