{"_id":"5d000e93bdec2206fd72dd1a","slug":"15602848107-shahibabad-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने सफाईकर्मियों को हटाने पर तुलसी निकेतन में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुराने सफाईकर्मियों को हटाने पर तुलसी निकेतन में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने सफाई कर्मियों को हटाने पर तुलसी निकेतन में हंगामा
साहिबाबाद। तुलसी निकेतन इलाके में काम करने वाले 13 सफाई कर्मचारियों को हटाने और ठेकेदार द्वारा बाहर के कर्मचारियों से काम कराने पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंचे जीडीए के अधिकारियों से भी सफाई कर्मचारियों की नोकझोंक हुई। आरडब्ल्यूए ने 13 सफाईकर्मियों को हटा कर सिर्फ छह को लगाने के विरोध में जीडीए को पत्र लिखा है।
तुलसी निकेतन में 2292 फ्लैट और इलाके की साफ-सफाई के लिए 13 कर्मचारी पिछले 15 सालों से काम कर रहे थे। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि यहां काम करने वाले सभी कर्मचारी जीडीए के अधीन थे, लेकिन जीडीए ने कुछ दिनों पहले सफाई का ठेका प्राइवेट ठेकेदार को दिया है। ठेकेदार ने तुलसी निकेतन में काम करने वाले पुराने कर्मचारियों को हटाकर आधे से भी कम बाहरी कर्मचारियों को सफाई के लिए लगाया है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे ठेकेदार बाहर से लाए छह सफाईर्मियों को लेकर इलाके में पहुंचा। इस पुराने सफाई कर्मचारियों ने हंगामा शुरू कर दिया, जीडीए के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और जीडीए के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जिनसे हंगामा कर रहे सफाई कर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई।
गंदगी और जलभराव बनी समस्या
हंगामे के बाद इलाके में ना तो सफाई हो सकी और ना ही पंप मशीन चली। कॉलोनी में जगह-जगह कूड़ा फैला रहा, पंप मशीन नहीं चलने से इलाके में जलभराव की समस्या बन गई। जिससे लोगों को परेशानी हुई। इस मौके पर अशोक, सोहनवीर, जितेंद्र, सोनू, आनंद, दौजीराम, दीपक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कॉलोनी की सफाई व्यवस्था के लिए ठेकेदार को काम मिला है। पूर्व में दैनिक वेतन पर तैनात सफाई कर्मी ठेकेदार को सफाई नहीं करने दे रहे हैं। ठेकेदार वर्क आर्डर व अन्य दस्तावेजों के साथ इसकी पुलिस में शिकायत करेगा।
-शौकत अली, अवर अभियंता, जीडीए