{"_id":"5d000b01bdec22072e6f9bfa","slug":"156028389612-ghaziabad-news11","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू-बेटे ने विधवा मां को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहू-बेटे ने विधवा मां को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहू-बेटे ने मां को पीटकर घर से निकाला
गाजियाबाद। कलयुगी बहू-बेटे ने मकान बेचने का विरोध कर रही विधवा मां को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि बेटा और बहू आए दिन मारपीट करते हैं और खाना तक नहीं देते हैं।
मंगलवार को सेवानगर मेरठ रोड निवासी एक विधवा मां सिहानीगेट थाने पहुंची। उन्होंने तहरीर देकर बताया कि उनके छोटे बेटे की शादी एक वर्ष पहले हुई है। वह पिछले कई महीने से मकान बेचने का दबाव बना रहा है। बहू भी मकान बेचने के लिए उसे उकसाती रहती है। कहा कि मकान बेचने का विरोध किया तो दोनों ने कई बार मारपीट की। रिश्तेदारों ने समझाया तो दोनों कुछ दिन के लिए शांत हो गए। अब फिर से दोनों ने मकान बेचने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। पीड़िता ने मंगलवार की सुबह मकान बेचने से मना करने पर बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि बेटा जिम खोलना चाहता है। पीड़ित महिला ने बेटे और बहू से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। सिहानीगेट थाना प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बेटा और बहू के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।