{"_id":"5cfabb7dbdec22075d23b3f2","slug":"155993586310-shahibabad-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"्ेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
्ेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर मिला महिला का शव
साहिबाबाद। थाना क्षेत्र के अर्थला में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला की ट्रेन से कटा शव पड़ा मिला। महिला को तलाशते हुए परिजन रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो शव बरामद किया। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों का कहना था कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी। पुलिस आत्महत्या मानते हुए मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से जिला सीवान, बिहार निवासी राम प्रसाद यादव मीठा कुआं अर्थला में परिवार के साथ रहते हैं। वह मोहननगर इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में काम करते हैं। उनके तीन बेटे हैं। शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी आरती (35) घर से निकल गईं। जब वह वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन सुबह आठ बजे रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे तो आरती का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पति ने बताया कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी। आशंका है उसने आत्महत्या की है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।