फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एटीएम का बजा सिक्योरिटी अलार्म, पुलिस बेखबर

एटीएम का बजा सिक्योरिटी अलार्म, पुलिस बेखबर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
एटीएम का बजा सिक्योरिटी अलार्म, पुलिस बेखबर
एटीएम का बजा सिक्योरिटी अलार्म, पुलिस बेखबर
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड-3 में विवेकानंद स्कूल के पास देर रात निजी बैंक के एटीएम का सिक्योरिटी अलार्म बज गया। अलार्म बजने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सुबह नौ बजे तक लगातार अलार्म बजता रहा। इस दौरान रात से सुबह तक वहां कोई पुलिस की गश्त नहीं दिखी। लगातार अलार्म बजने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। 100 नंबर पर फोन कर जानकारी देने के बाद पुलिस आई।

न्यायखंड-3 में विवेकानंद स्कूल के पास एक निजी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। एटीएम में रात में सुरक्षा गार्ड नहीं रहता है। स्थानीय निवासी ने बताया कि एटीएम में लगा सिक्योरिटी अलार्म रात 12 बजे अचानक बजने लगा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया और कॉलोनी के लोग बाहर आ गए। लेकिन कोई भी एटीएम बूथ तक नहीं गया। लोगों ने पास जाकर देखा तो एटीएम में कोई भी मौजूद नहीं था। सुबह 8:30 बजे तक अलार्म बजने के बाद आस-पास के लोगों ने कं्ट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने बैंक अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर एटीएम बूथ पर बुलाया और बज रहे अलार्म को बंद कराया। इसके बाद करीब पौने 11 बजे बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि तकनीकि खराबी के कारण अलार्म बज रहा था। लोगों का आरोप है कि रात से सुबह तक अलार्म बजता रहा है, लेकिन रात में यहां कहीं भी पुलिस की गश्त नहीं दिखाई दी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस कितनी सतर्क है। उधर एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते अलार्म बजा था। बैंक की टीम ने उसे बंद कर दिया था। पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मशीन से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed