फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रवि हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक त्यागी गिरफ्तार

रवि हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक त्यागी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
रवि हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक त्यागी गिरफ्तार
रवि हत्याकांड के मुख्य आरोपी अशोक त्यागी गिरफ्तार
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के मोरटी गांव में रवि की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन लोग अभी भी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। रवि की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। बचाने आए उसके बेटे को घायल कर दिया गया था। सिहानीगेट थाना क्षेत्र के गांव मोरटी निवासी रेशमपाल नगर निगम में पंप चालक के पद से सेवानिवृत्त हैं। 17 मई की रात वह अपने घर के बाहर कुर्सी पर बैठे हुए थे। रास्ते में जा रहे एक मिस्त्री से दही की रई मांगने की बात की। रेशमपाल के घर के ठीक सामने रहने वाला आरोपी अशोक त्यागी आग बबूला हो गया। उसने अपने भाई हरिओम व बेटे शिवम को बुला लिया। वह चाकू लेकर आ गए। अशोक ने पहले रेशमपाल के मुंह पर सिर मारा। पिता को बचाने आए बेटा रवि शर्मा पर हरिओम और शिवम ने चाकुओं से हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रवि को बचाने के लिए उनका बेटा दीपक भी आ गया। दीपक को भी आरोपियों ने चाकू मार दिया। रेशमपाल की तहरीर पर आरोपी अशोक त्यागी, उसकी पत्नी मंजू, भाई हरिओम, बेटा शिवम व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एक आरोपी को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। जबकि अशोक त्यागी को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही थी। मंगलवार सुबह अशोक त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed