{"_id":"5cf6ce45bdec22073f3f2d55","slug":"1559678528210-ghaziabad-news114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की जमीन पर बनाए मकान, 10 पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नगर निगम की जमीन पर बनाए मकान, 10 पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की जमीन पर बनाए मकान, 10 पर एफआईआर दर्ज
गाजियाबाद। अर्थला के बाद अब न्यू हिंडन विहार में नगर निगम की सरकारी जमीन पर 10 लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। कई बार काम रुकवाने के बावजूद निर्माण कर लिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों ने अब कब्जा करने वाली दो महिलाओं समेत 10 लोगों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अर्थला गांव के खसरा नंबर 1314 की 0.404 राजस्व रिकार्ड में नवीन परती के रूप में दर्ज है। यह जमीन नगर निगम की है। अर्थला में पार्श्वनाथ बिल्डर के हाउसिंग प्रोजेक्ट के पीछे स्थित इस जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए हैं। यहां नौ मकान बन चुके हैं। अप्रैल माह में नगर निगम ने तहसील के स्टाफ को साथ लेकर जमीन की पैमाइश कराई। तहसील की रिपोर्ट के बाद निगम के संपत्ति विभाग ने इस जमीन पर कब्जा कर काबिज लोगों की सूची तैयार की। निगम ने अवैध कब्जा करने वाले 10 लोगों के खिलाफ साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इन कब्जाधारियों पर कार्रवाई हो सकती है। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी व अपर नगरायुक्त आरएन पांडेय का कहना है कि नगर निगम जल्द ही अतिक्रमण हटाकर जमीन खाली कराएगा।
---
इन पर दर्ज कराई गई एफआईआर
वसीम, इरशाद पुत्र इस्लामुद्दीन, सहजवीन पुत्र तनवीर अली जाफरी, समसुद्दीन पुत्र मंजूर अहमद, आसिफ व आबिद पत्र करीमुद्दीन, हाजी मकबूल, हसन आरा पत्नी आजम, साजिद खान पुत्र अकबर और गुलिस्ता पत्नी शान मोहम्मद