{"_id":"5cf42d3abdec2207587620d5","slug":"155950623119-ghaziabad-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूट करने वाले चार शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल लूट करने वाले चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल लूटने वाले चार शातिर गिरफ्तार
गाजियाबाद। एनसीआर में मोबाइल लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 31 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी आईएमइआई नंबर बदलकर मोबाइल बेच देते थे।
विजयनगर थाना पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में मोबाइल लूट करने वाले चार शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाईपास चौकी के पास आरोपी लूट की योजना बना रहे थे। आरोपियों ने अपना नाम आकाश निवासी ज्योतिनगर दिल्ली, कैलाश कुमार, निसार निवासी गांधीनगर दिल्ली, मोहम्मद साजिद निवासी सीलमपुर बताया। आरोपी चलते समय मोबाइल पर बात करने वाले लोगों को निशाना बनाते थे। इसके अलावा दुकान और मकानों में से भी चोरी करते थे। मोबाइल लूट और चोरी करने के बाद कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरीये मोबाइल का आईएमइआई नंबर बदल देते थे। इसके बाद मोबाइल को कम दामों में बेच दिया जाता था। आरोपियों ने सात अप्रैल को रेलवे स्टेशन विजयनगर से एक मोबाइल लूटने की घटना करनी कबूल की है। बरामद मोबाइल को कनेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के साथ अन्य कई और लुटेरे काम करते हैं। उनके बारे में जानकारी की जा रही है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है मोबाइल दुकानों पर बेचते हैं या सीधे लोगों को। अन्य साथियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।