फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फेसबुक पर तंमचा दिखाते हुए फोटो किया अपलोड ,धर दबौचा

फेसबुक पर तंमचा दिखाते हुए फोटो किया अपलोड ,धर दबौचा

Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर तंमचा दिखाते हुए फोटो किया अपलोड ,धर दबौचा
फेसबुक पर तमंचा दिखाते हुए फोटो किया अपलोड, गिरफ्तार
विज्ञापन


पिलखुवा। तमंचे पर नाज कर फेसबुक पर स्टाइल के साथ फोटो अपलोड करना एक राशन डीलर को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए राशन डीलर ने थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार को बताया कि वह बड़ौदा हिंदवान गांव का रहने वाला है और राशन डीलर है। गांव में उसकी एक परिवार से पुरानी रंजिश चल रही है। पिछले दिनों राशन डीलर सुमित ने एक व्यक्ति से तमंचा खरीदा था और स्टाइल दिखाते हुए तमंचे समेत अपना फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दिया, ताकि उसे कोई हल्के में न ले। फेसबुक पर अपलोड तमंचे सहित फोटो को स्क्रीन शॉट पुलिस को सौंप कर एक पक्ष ने शिकायत कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुमित को शनिवार की रात बड़ौदा हिंदवान गांव मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। तमंचा कहां से खरीदा गया था, इस बावत पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसका गांव में एक परिवार से विवाद चला आ रहा है। इसके चलते उसने तमंचा खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed