{"_id":"5af1f3564f1c1b05418b8d1f","slug":"152580590813-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार में आग लगने से एक युवक झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार में आग लगने से एक युवक झुलसा
Updated Wed, 09 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में आग लगने से एक युवक झुलसा
पिलखुवा। नगर के धौलाना कट के पास मंगलवार की दोपहर मारुति कार में अचानक आग लग गई। इसमें एक युवक झुलस गया और तीन लोग भाग निकले। गैस सिलेंडर फटने के डर से वहां भगदड़ मच गई। गनीमत यह रही कि सिलेंडर नहीं फटा वरना कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। हाइवे-9 मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे सफेद रंग की मारुति कार हापुड़ से आ रही थी। जैसे ही गाड़ी धौलाना कट पर रुकी तो उसमें आग लग गई। आग लगते ही उसमें चार लोग सवार भाग निकले। कार जलती देख कार सवारों ने शोर मचाया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। आवाज सुनकर आग को देख लोग एकत्र हुए और बमुश्किल कार पर पानी डालकर आग को शांत किया। गनीमत यह रही कि गाड़ी में लगा हुआ सिलेंडर नहीं फटा वरना कोई भी बड़ा हादसा घटित हो सकता था। गाड़ी में सवार चेतन भी आग चपेट में आ गया है, जिसे उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। समाज सेवी विश्व प्रकाश शर्मा का कहना है कि आए दिन नगर में कहीं ना कहीं आग लगने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी हापुड़ से आती है तब तक सब कुछ जलकर राख हो जाता है। कई स्थानीय लोग प्रशासन से फायर बिग्रेड स्टेशन की मांग कर चुके हैं। जब तक नगर में फायर बिग्रेड स्टेशन नहीं बनेगा, तब तक आग लगने की घटनाओं पर काबू नहीं पाया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से नगर में फायर बिग्रेड स्टेशन बनाने की मांग की है।