{"_id":"5ad8e2924f1c1b87098b561f","slug":"152416321915-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ब्यूरो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
पिलखुवा। दिनेश नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर थाना पिलखुवा में अपनी पत्नी समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी कर नकदी व जेवरात हड़पने का मामला दर्ज कराया है। दिनेश नगर निवासी रिषी तोमर ने बताया कि चार साल पूर्व उसकी शादी बिजनौर जनपद के गांव चांदपुर निवासी तेजपाल की पुत्री दीक्षा राजपूत से हुई थी। दीक्षा अक्सर नए-नए बहाने कर अपने मायका जाने के लिए तैयार रहती। विरोध करने पर अभद्रता करने से बाज नहीं आती थी। डेढ़ वर्ष पूर्व दीक्षा लड़ाई-झगड़ा कर अपने मायके चली गई। दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह के बाद ढाई माह पहले अचानक घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। ससुराल वालों से मालूम पता चला दीक्षा अपने घर नहीं पहुंची हैं। जानकारी करने पर पता चला कि दीक्षा की मेरे साथ तीसरी शादी थी। जगह-जगह शादी कर माल हड़पने में दीक्षा के पिता और भूमिका सामने आने पर वह दंग रह गया। कोर्ट के आदेश पर थाना पिलखुवा में पत्नी दीक्षा, ससुर तेजपाल, सास सर्वेश व लोकेंद्र व पुष्पराज के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।