फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सड़क हादसे में देहरा के युवक की नोएडा में मौत

सड़क हादसे में देहरा के युवक की नोएडा में मौत

Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में देहरा के युवक की नोएडा में मौत
सड़क हादसे में देहरा के युवक की नोएडा में मौत
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी एक युवक की गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर के गांव बंबावड़ में हाइवे पर हुई मौत पर परिवार में कोहराम मचा है।
बंबावड़ गांव के बाहरी हिस्से से होकर गुजर रहे हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। मृतक गत एक वर्ष से यहां सड़क बनाने का कार्य कर रही कंपनी मेें बतौर मजदूर काम कर रहा था। गांव देहरा निवासी शोएब पुत्र नूर मोहम्मद अविवाहित था। सोमवार को बाइक से हाईवे पर ही जा रहा था कि सामने से आ रहे डंपर ने उसे कुचल डाला। शोएब की मौके पर मौत हो गई। मौत की सूचना पर देहरा निवासी युवा नेता मास्टर वकील के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को रखकर मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों को आश्वासन देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण शव का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed