फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मकान मालिक को 1 लाख 42 हजार रुपये का चूना लगा किरायेदार फरार

मकान मालिक को 1 लाख 42 हजार रुपये का चूना लगा किरायेदार फरार

Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मकान मालिक को 1 लाख 42 हजार रुपये का चूना लगा किरायेदार फरार
मकान मालिक को एक लाख 42 हजार
विज्ञापन

का चूना लगा किराएदार फरार

पिलखुवा। हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक युवक ने मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी मकान मालिक को 1 लाख 42 हजार रुपये का चूना लगा दिया। किराएदार ने पहले मकान मालिक को विश्वास में लेकर 92 हजार रुपये की रकम उधार ले ली। उसके बाद घर का सामान इस्तेमाल करने के लिए भी लिया और फिर बिना बताए मकान खाली कर फरार हो गया। किराएदार उधार लिए 92 हजार रुपये के अलावा इस्तेमाल करने के लिए दिया गया सामान भी साथ ले गया। अब पीड़ित मकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

कोतवाली में दी तहरीर में मोहल्ला शिवाजीनगर निवासी देवदत्त शर्मा ने बताया कि हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी एक युवक को कुछ महीने पूर्व उन्होंने अपने मकान में किराए पर रख लिया था। किराए पर मकान लेने के बाद किराएदार ने उन्हें विश्वास में ले लिया और 92 हजार रुपये की नगदी उधार ले ली। इनमें 62 हजार रुपये उन्होंने नगद दिए और 30 हजार रुपये का चैक दिया। उन्होंने अपने घर का सामान फ्रीज, टीवी, इंवेटर बैट्री आदि भी किराएदार को इस्तेमाल करने के लिए दे दिए थे। जब उन्होंने उक्त पैसों का तगादा किया तो किराएदार रात्रि में बिना बताए ही फुर्र हो गया। आरोप है कि किराएदार उधार ली 92 हजार रुपये की नगदी सहित इस्तेमाल करने के लिए दिए सामान को भी ले गया। मकान मालिक ने करीब 1 लाख 42 हजार रुपये का चूना लगने की बात बताई है। पीड़ित मकान मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed