{"_id":"5a565a354f1c1b1b198b4592","slug":"151560880712-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को मारपीट कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार युवक को मारपीट कर लूटा
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक को मारपीट कर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
धौलाना। सपनावत से डीजल लेकर लौट रहे बाइक सवार के साथ बीती शाम सरेराह मारपीट और लूट की वारदात हुई। आरोपी उससे तीन हजार रुपये लूट जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
गांव बड़ौदा सिहानी निवासी हारून पुत्र असगर ने बताया कि उसका भाई अरमान मंगलवार शाम को सपनावत से अपने ट्रैक्टर के लिए डीजल लेकर बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सपनावत बिजली घर से कुछ दूरी पर पहुंचा तो तीन-चार युवकों ने उसकी बाइक को रोक उसके साथ मारपीट कर दी। युवकों ने उसकी जेब में रखे तीन हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसकी युवकों से भिड़ंत हो गई और युवकों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों के आने पर आरोपी भाग खड़े हुए। पीड़ित की शिकायत पर भाई हारून पुत्र असगर ने सपनावत निवासी रिंकल पुत्र जयपाल व कल्लन पुत्र कमला व अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 394 के अंतर्गत मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।