फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पांच की फिरोंती नहीं देने पर की थी हत्या-Cordination

पांच की फिरोंती नहीं देने पर की थी हत्या-Cordination

Tue, 09 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पांच की फिरोंती नहीं देने पर की थी हत्या-Cordination
दोस्त ने साथियों संग की थी आबिद की हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। मसूरी पुलिस ने सोमवार को एक महीने पहले गायब हुए आबिद के मामले में खुलासा किया है। पुलिस ने आबिद के दोस्त समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आबिद की हत्या के बाद आरोपियों ने परिवार से फिरौती के रूप में पांच लाख रुपये मांगे थे। आरोपियों ने आबिद का शव नाहल गांव के जंगल में फेंक दिया था, जिसका एक महीने बाद पुलिस ने कंकाल बरामद किया है।

पकड़े गए आरोपी शाहत, नदीम और शोएब मसूरी निवासी हैं। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि सूचना के आधार पर आरोपियों को मसूरी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। शोएब मृतक का दोस्त था। वह मूलरूप से पश्चिमी बंगाल का रहने वाला है। वह आबिद के साथ ही कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता था। कपड़े बेचने के लिए दोनों कई-कई दिनों तक बाहर एक साथ रहते थे। आबिद ने हाल ही में मसूरी में 14 लाख रुपये का मकान बेचा था। इसकी जानकारी आरोपी शोएब को थी। कुछ दिन पहले आरोपी शोएब ने आबिद के परिजनों से रकम हड़पने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक उसने अपने दो दोस्तों के साथ आठ सितंबर को आबिद के साथ नाहल झाल पर शराब पी। इस दौरान उन्होंने आबिद को अधिक शराब पिलाकर गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर को आबिद की हत्या करने के बाद 13 सितंबर को आबिद के परिजनों को कॉल कर आरोपियों ने पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed