{"_id":"5aabaf634f1c1b21578b5034","slug":"151521200995-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 जिलों में आबकारी विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 जिलों में आबकारी विभाग ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन-Ghaziabad city
Updated Fri, 16 Mar 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ और सहारनपुर मंडल समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ...
गाजियाबाद। खोड़ा में ‘जहरीली’ शराब पीने से हुई चार मौतों के बाद आबकारी विभाग ने गाजियाबाद समेत मेरठ जोन के चार मंडल व 18 जिलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री करने वालों की धरपकड़ कर गोरखधंधे पर अंकुश लगाने को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही। विभाग ने गाजियाबाद में अवैध शराब बिक्री के लिहाज से 48 प्वाइंट को संवेदनशील माना है। यहां भी सर्च की गई।
खोड़ा में ‘जहरीली’ शराब पीने से हुई मौतों से कोहराम मचा है। इसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची तो मुख्यमंत्री ने अफसरों के पेंच कस दिए। इसके बाद आबकारी विभाग और पुलिस हरकत में आई है। हालांकि यह किसी से छिपा नहीं है कि अवैध शराब की बिक्री का धंधा पुलिस और आबकारी विभाग संरक्षण जमकर फलफूल रहा है। आम लोगों को भी इस धंधे और अवैध शराब बेचने वालों के ठिकानों की जानकारी है तो फिर विभागीय अधिकारी इससे कैसे अंजान बने हुए हैं। अब खोड़ा में ‘जहरीली’ शराब की वजह से मौत ने ‘तांडव’ किया तो अफसरों की नींद टूटी। आबकारी विभाग के संयुक्त आयुक्त राकेश मणि त्रिपाठी ने गाजियाबाद समेत मेरठ जोन के 18 जिलों में अवैध शराब की सर्च के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि सभी जिलों के अधिकारियों को पूर्व में चिह्नित किए जा चुके संवेदनशील स्थानों पर सर्च किए जाने और अन्य स्थान को ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं। उनका कहना है कि अवैध शराब की बिक्री करने वाले ठिकाना बदलते रहते हैं, ऐसे में सर्च के लिए विशेष अभियान चलाकर उन्हें तलाशा जा रहा है और कार्रवाई की जा रही है।
--
इन जिलों में चल रहा ऑपरेशन
गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, संभल, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत, बिजनौर, बरेली
विज्ञापन
गाजियाबाद में 48 स्थान संवेदनशील, बिक रही अवैध शराब
संदिग्ध गांवों की सूची, थाना स्तर पर
थाना क्षेत्र स्थान
सिहानी गेट 07
कविनगर 02
मुरादनगर 06
मसूरी 01
कोतवाली 03
विजयनगर 04
लिंक रोड 01
खोड़ा 02
इंदिरापुरम 01
लोनी 07
लोनी बॉर्डर 01
साहिबाबाद 04
मोदीनगर 05
भोजपुर 03
निवाड़ी 01