फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर-Ghaziabad city

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर-Ghaziabad city

Sun, 21 Jan 2018 05:24 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर-Ghaziabad city
संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोर
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र के बुद्ध विहार में शनिवार को संदिग्ध हालात में एक किशोर का शव फंदे से लटका मिला। किशोर के परिजनों ने किशोर के साथ रहने वाले एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

बुद्ध विहार में पुष्पा नाम की महिला दो बेटों नीरज (17), नवीन (20) और दो बेटियों के साथ रहती हैं। उनके घर पर एक अन्य युवक भी रहता है। पुष्पा का कहना है कि शनिवार सुबह नोएडा पुलिस उनके घर आई थी और नवीन को मोबाइल चोरी के आरोप में साथ ले जाने लगी। नीरज ने पुलिसकर्मियों से उसे न ले जाने की गुजारिश की थी। नवीन का पूर्व में एक्सीडेंट हो चुका है और उसके पैरों में अक्सर दर्द रहता है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने नीरज को थप्पड़ मार दिया और नवीन को ले गए। इस पर मां पुष्पा भी बड़ी बेटी के साथ नोएडा चली गई। घर पर नीरज और छोटी बहन के अलावा एक अन्य युवक भी था। दोनों छत पर धूप में बैठे थे। टीवी देखने के लिए नीरज नीचे आया। छोटी बहन के मुताबिक घर में रहने वाला युवक भी नीचे चला गया। कुछ समय बाद युवक ऊपर गया और छोटी बहन को बताया कि नीरज ने फंदा लगा लिया है। इसी के चलते पुष्पा ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। एसएचओ विजयनगर नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed