फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पहली कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़-Ghaziabad city

पहली कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़-Ghaziabad city

Mon, 04 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
पहली कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़-Ghaziabad city
कक्षा दो की छात्रा से छेड़छाड़, छठी के छात्र पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा दो की छात्रा के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने स्कूल बस में साथ जाने वाले कक्षा छह के एक छात्र पर यह आरोप लगाया है। छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार शाम अज्ञात छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बच्ची का परिवार सिहानी गेट थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रहता है। दूसरी कक्षा की छात्रा बस से रोजाना साहिबाबाद स्थित स्कूल में आती-जाती है। आरोपी छात्र भी उसी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है और बच्ची के साथ ही बस में आता जाता है। छात्रा के परिजनों ने बताया कि बीते आठ नवंबर को बच्ची रोती हुई घर पहुंची और अपनी मां से दर्द होने की शिकायत की। जांच के दौरान डॉक्टर ने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट के साथ छेड़छाड़ की गई है और घाव बन गया है। परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की। आरोप है कि 25 दिन बाद भी स्कूल प्रबंधन ने आरोपी बच्चे पर कार्रवाई नहीं की। इस पर वह रविवार शाम साहिबाबाद थाने पहुंचे और कक्षा-6 के छात्र के खिलाफ तहरीर दी। एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा आरोपी की पहचान नहीं कर पाई है। सोमवार को स्कूल पहुंचकर जांच और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


हाथ पकड़कर बाथरूम में ले गया था आरोपी
पीड़ित छात्रा ने परिजनों को बताया की घटना के दिन बेटी स्कूल के बाथरूम में गई थी। इसी दौरान आरोपी उसके पास पहुंचा और प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा डाल दिया। चिल्लाने पर बच्ची को चुप रहने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि छात्रा ने स्कूल की एक शिक्षिका से शिकायत की, लेकिन उन्होंने मामले को अनसुना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed