फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कालेज से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़

कालेज से घर जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़

Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कालेज से घर जा रही  छात्रा के साथ छेड़छाड़

विज्ञापन
कालेज से घर जा रही छात्रा से छेड़छाड़
- पुलिस ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के पबला रोड पर साइकिल से कॉलेज से घर जा रही इंटर की छात्रा के साथ बाइक सवार दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनचले साइकिल समेत धक्का देकर मौके से फरार हो गए। सड़क पर गिरने के कारण छात्रा चोटिल हो गई। मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। पुलिस ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।

थाना भोजपुर के एक गांव निवासी किशोरी शहर के एक इंटर कॉलेज में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। पबला रोड पर पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने छात्रा पर अश्लील कमेंट्स करनी शुरू कर दी। इस बीच बाइक पर पीछे बैठे युवक ने छात्रा का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी युवक किशोरी को धक्का देकर मौके से फरार हो गए। सड़क पर गिरकर घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे। कोतवाल अश्वनी कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। मनचलों को पकड़ने के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। अब फिर पबला रोड पर पुलिस टीम भेजकर मनचलों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed