{"_id":"596d07db4f1c1b16098b457e","slug":"150031772920-pilakhwa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सोने की चेन और कुंडल लूटने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से सोने की चेन और कुंडल लूटने की कोशिश
Updated Tue, 18 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से सोने की चेन और कुंडल लूटने की कोशिश
चंडी फाटक के पास रविवार देर शाम बाजार से खरीदारी कर लौट रही महिला से बदमाशों ने सोने की चेन और कुंडल लूटने की कोशिश की।
जैसे ही बदमाशों ने सोने की चेन और कुंडल पर झपट्टा मारा तो दोनों टूटकर नीचे गिर गए। इस पर महिला के शोर मचाते ही बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
रविवार देर शाम चंडी कालोनी निवासी मंजू बाजार में खरीददारी कर घर लौट रही थी। जैसे ही वह चंडी फाटक के पास पहुंची, तभी अचानक बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल और सोने की चेन पर झपट्टा मारा।
इस दौरान महिला का एक कुंडल और सोने की चेन टूटकर नीचे गिर गई। झपट्टा मारते ही महिला ने शोर मचा दिया तो बदमाश तुरंत मौके से फरार हो गए।
उधर, कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस संबंध में कोतवाली में कोई सूचना नहीं आई है। अगर तहरीर आएगी तो मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।