फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   धेवते को पीटते हुए बदमाश बोले, बताओ कहा रखा है कैश और जेवर

धेवते को पीटते हुए बदमाश बोले, बताओ कहा रखा है कैश और जेवर

Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
धेवते को पीटते हुए बदमाश बोले, बताओ कहा रखा है कैश और जेवर
धेवते को पीटते हुए बोले डकैत, बताओ कहां रखा है कैश और जेवर
विज्ञापन


हाईवे पर बांके बिहारी मंडप के पास भाजपा नेता के बड़े भाई के घर में लाखों की डकैती की घटना परिवार के तीनों सदस्य भयभीत हैं। इस घटना के बाद पूरे पिलखुवा के लोग खौफ में हैं।

मंगलवार की रात एक बजे जब आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने भाजपा नेता के बड़े भाई सतीश चंद गोयल के घर धावा बोल दिया। उस समय सतीश चंद गोयल, उनकी पत्नी राजबाला और धेवता अश्वनी सो रहे थे।
विज्ञापन


सतीश चंद गोयल के दो बेटे अजय कुमार, अमित कुमार अपने बच्चों के साथ तीन दिन पहले हरिद्वार गए हुए थे। बदमाशों ने जब चाकू और तमंचा दिखाकर तीनों को जगाया तो इनके मुंह से आवाज तक न निकल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने धेवते अश्वनी को पीटते हुए परिवार के सदस्यों से कहा था बताओ कहां रखा है कैश और जेवर? जब तीनों ने कैश और जेवरों के बारे में नहीं बताया तो दो बदमाशों ने परिवार के तीनों सदस्यों को चाकू और तमंचा दिखाकर निशाने पर ले लिया।

जबकि पांच बदमाशों ने पूरे घर को खंगाल लिया। बदमाशों ने लाखों रुपये सोने, चांदी के जेवर और 11 लाख का कैश एक बैग में भर लिया। एक बार इधर उधर भागने की कोशिश की बदमाशों ने तीनों को जान से हाथ धोने की चेतावनी दे डाली।

इसके बाद वह बदमाशों के आतंक को देखते रहे। करीब दो घंटे आतंक मचाने के बाद बदमाशों ने तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर में घुसते ही डकैतों ने सबसे पहले सतीश चंद गोयल, उनकी पत्नी राजबाला और धेवते अश्वनी के मोबाइल कब्जे में ले लिए। इसके चलते पड़ोसी के फोन से दी बेटे को सूचना दी।

डकैती की घटना को लेकर व्यापारियों में गुस्सा
व्यापारी नेता प्रवीन मित्तल ने बताया कि क्षेत्र में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अभी हाल ही में ही बस स्टैंड पर चौकी के पास बदमाश आठ दुकानों के ताले तोड़कर हजारों का माल चोरी कर ले गए थे। अब फिर बदमाशों ने लाखों रुपये की डकैती डालकर पुलिस को चुनौती दी है।


पुलिस जल्द बदमाशों को पकड़े। व्यापारी नेता विनय अग्रवाल और हरीश अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाएं शहर में दोबारा नहीं हों। पुलिस जल्द बदमाशों को पकड़े। ललित गर्ग मोदी ने कहा कि खुलेआम बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।


डकैती की टाइम लाइन
1 बजे: सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने भाजपा नेता के बड़े भाई के घर में धाबा बोला।
3 बजे: बदमाशों ने कहर बरपाकर परिवार के तीनों सदस्यों को कमरे में बंद किया
5 बजे: परिवार के सदस्यों ने बंद मकान का खिड़की की जाली तोड़ी, हरिद्वार गये लड़के को सूचित किया।
5 20 बजे: पुलिस मय फोर्स मौके पर पहुंची, पूरी घटना की जानकारी ली।
6 बजे: शहर के सभी व्यापारी एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंचे।
7 30 बजे: एसपी हेमंत कुटियाल मौके पर पहुंचे, घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed