{"_id":"5936fd8c4f1c1b02328b45df","slug":"149677609115-garh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के विवाद को निपटाने को बुलाई गई पंचायत में गोली चली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान के विवाद को निपटाने को बुलाई गई पंचायत में गोली चली
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान के विवाद को निपटाने को बुलाई गई पंचायत में चली गोली
गांव रझैड़ा में दो पक्षों के बीच मकान पर मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने के लिए बुलाई गई पंचायत में एक युवक ने गोली चला दी। फायर मिस होने से वहां मौजूद लोग बच गए। ग्रामीणों ने युवक को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है।
बता दें कि सिंभावली के गांव रझैड़ा में रईस और यशपाल के बीच कई माह से मकान के मालिकाना हक को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे निपटाने के लिए दोनों के परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार को पंचायत बुलाई थी।
पंचायत के दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंच गया। उसने पंचायत में मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौच शुरु कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और गोली चला दी। लेकिन फायर मिस होने से वहां मौजूद लोग बच गए।
विज्ञापन
गोली चलाने के बाद आरोपी मौके से भागने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में ले लिया। एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि मामला दो पक्षों के बीच विवाद का है।
गोली चलने की सूचना केवल अफवाह है। मामले की जांच की जा रही है।