फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चैक बाउंस मामले में एक साल की सजा

चैक बाउंस मामले में एक साल की सजा

Wed, 07 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
चैक बाउंस मामले में एक साल की सजा

विज्ञापन
चैक बाउंस होने के मामले में एक साल की सजा
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम हापुड़ ने 1 लाख 42 हजार रुपए के दो चैक बाउंस होने के मामले में पिलखुवा के मोहल्ला डबरिया निवासी एक व्यक्ति को एक साल की सजा और 2 लाख 84 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।

आरोपी पर जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा लगाने का फैसला लिया गया है। यह फैसला नौ साल बाद आया है। वादी पक्ष के एडवोकेट ओमदत्त त्यागी ने बताया कि डबरिया मोहल्ला निवासी अशोक कुमार पुत्र शीशपाल ने
विज्ञापन


मोहल्ला साकेत निवासी बसपा नेता मनोज शर्मा को 1 लाख 42 हजार रुपए के दो चैक दिए थे, जो बाउंस हो गए थे। चैक बाउंस होने के बाद मनोज शर्मा ने कई बार अशोक से ली गई राशि देने की मांग की, लेकिन उक्त धनराशि नहीं दी गई। तब मनोज शर्मा ने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नौ साल की लंबी लड़ाई के बाद उन्हें इंसाफ मिला है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम हापुड़ साक्षी गर्ग ने चैक बाउंस के मामले में अशोक कुमार पशीशपाल को दोषी माना। दोषी मानते हुए अशोक को एक साल की सजा सुनाई गई है और 2 लाख 84 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।


जुर्माना राशि नहीं देने की स्थिति में एक माह की अतिरिक्त सजा देने का प्रावधान किया गया। मनोज शर्मा ने बताया कि नौ साल की लड़ाई के बाद उन्हें इंसाफ मिला है। वह फैसले से खुश हैं। आरोपी अशोक कुमार पर अब से पहले भी अन्य मामलों में गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed