फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आजीवन कारावा- हापुड़ के लिए भी-Cordination

आजीवन कारावा- हापुड़ के लिए भी-Cordination

Wed, 07 Jun 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
आजीवन कारावा- हापुड़ के लिए भी-Cordination
लूटपाट-हत्या के तीन आरोपियों को आजीवन कारावास
विज्ञापन


पिलखुवा में घर में घुसकर लूटपाट और महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने तीन आरोपियों को शनिवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दो आरोपी जेल में है जबकि एक जमानत पर है।

कोर्ट ने आजीवन कारावास के साथ तीनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी किया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट-2 के जज कमलेश कुमार ने शनिवार को यह फैसला सुनाया।

सहायक शासकीय अधिवक्ता रमेश यादव ने बताया कि पिलखुवा के मोहल्ला मोहम्मद गढ़ी निवासी बैंक कर्मचारी रामप्रकाश ने पांच फरवरी 2010 को आरोपी आरोपी मनोज, देवेंद्र और शाहनवाज निवासी पिलखुवा के खिलाफ पिलखुवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि वह पांच फरवरी को ड्यूटी पर बैंक गए थे जबकि घर पर उनकी पत्नी घर पर अकेली थीं। इस दौरान तीनों आरोपी घर में घुस आए और लूटपाट की कोशिश की। जब उनकी पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर सुनकर पड़ोसी महिला ने जब बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे भी तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए। केस में गवाहों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर तीनों पर आरोप सिद्ध हुए।


शनिवार को न्यायाधीश ने तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास और दस-दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। मनोज और शाहनवाज घटना के बाद से जेल में हैं जबकि देवेंद्र जमानत पर है। उसे जल्द ही जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed