फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीसीए छात्र को अगवा कर बांधकर प्लॉट में फेंका

बीसीए छात्र को अगवा कर बांधकर प्लॉट में फेंका

Wed, 06 Jun 2018 05:55 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
बीसीए छात्र को अगवा कर  बांधकर प्लॉट में फेंका
बीसीए छात्र को अगवा कर बांधकर प्लॉट में फेंका
विज्ञापन

लोनी। विकास कुंज कालोनी के पास से सोमवार रात कार सवार चार बदमाशों ने बीसीए के एक छात्र को अगवा कर लिया। बदमाशों ने छात्र के हाथ पैर बांधकर उसे मंडोला विहार योजना के प्लॉट में फेंक दिया। मंगलवार सुबह छात्र के पास से आतंकी संगठन आईएसआईएस की कुछ पर्चियां पड़ी मिलीं। छात्र को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। जानकारी मिलने पर खुफिया विभाग की टीम ने परिजनों से वार्ता की।

जानकारी के मुताबिक, मिंटू विकास कुंज कालोनी में परिवार के साथ रहता है। वह एक निजी यूनिवर्सिटी से बीसीए तीसरे वर्ष का छात्र है। उसका बड़ा भाई कर्मवीर इंद्रापुरी पुलिस चौकी के सामने बर्गर की रेहड़ी लगाता है। सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे वह बडे़ भाई की रेहड़ी से घर जा रहा था। कुछ दूरी पर एक धार्मिक स्थल का रास्ता पूछने के लिए कार सवार चार लोगों ने उसे रोका। उसे रास्ता की जानकारी नहीं थी, इस पर युवकों की उससे बहस शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने पीछे से नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद बदमाश उसका अपहरण कर ले गए। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक महिला मजदूर ने मंडोला विहार योजना की मीरपुर हिंदू रोड किनारे प्लाट में हाथ-पैर बंधे बेहोश युवक को देखकर ठेकेदार को इसकी जानकारी दी। ठेकेदार और अन्य मजदूरों ने कंट्रोल रूम को फोन किया लेकिन बात नहीं हो सकी। मजदूरों ने युवक पर पानी डाला। होश आने पर उसके हाथ पैर खोले। इस दौरान युवक के पास से आईएसआईएस आतंकी संगठन की भड़काऊ और नया पाकिस्तान बनाने की बात लिखीं पर्चियां मिलीं। सीओ दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि युवक से कुछ आपत्तिजनक पर्चियां मिली हैं, लेकिन प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। संभवत: युवक ने दोस्तों के साथ नशा किया। नशे में झगड़ा होने पर युवक के दोस्त उसे बांधकर फेंक गए। उधर खुफिया विभाग मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed