फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डेढ़ साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत-Ghaziabad city

डेढ़ साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत-Ghaziabad city

Wed, 11 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत-Ghaziabad city
डेढ़ साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर मौत
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने डेढ़ साल के बच्चे को कुचल दिया। घर के बाहर खेल रहे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ लिया। मृतक बच्चे के पिता ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

औद्योगिक क्षेत्र एसीसी सीमेंट गोदाम के पास झुग्गी बस्ती में राकेश कुमार पत्नी और अपने दो बेटों के साथ रहते हैं। राकेश एक प्राइवेट कंपनी में अकाउंट विभाग में तैनात हैं। राकेश के मुताबिक सोमवार शाम करीब 4:30 बजे उनका डेढ़ साल का बेटा पीयूष झुग्गी के बाहर खड़ा था। छह साल का बेटा और राकेश की पत्नी झुग्गी में थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनके बेटे को कुचल दिया। उसके सिर पर पहिया चढ़ गया था। लोगों ने शोर मचाकर ट्रक को रुकवाया। आरोपी ट्रक चालक भागने लगा। लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पिता राकेश और कविनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह का कहना है कि पिता राकेश की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्चे का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed