फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मसूरी में पांच साल की बच्ची की हत्या, खेत में मिला शव-Ghaziabad city

मसूरी में पांच साल की बच्ची की हत्या, खेत में मिला शव-Ghaziabad city

Tue, 19 Dec 2017 01:06 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
मसूरी में पांच साल की बच्ची की हत्या, खेत में मिला शव-Ghaziabad city
मसूरी में पांच साल की बच्ची की हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन


मसूरी। थाना क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश के चलते पांच साल की बच्ची की जूते के फीते से गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बच्ची का शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला। बच्ची के अंडरगारमेंट भी उतरे हुए थे। ऐसे में हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। मृत बच्ची के परिजनों ने गांव के ही बाप-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बच्ची रविवार शाम चार बजे से लापता थी। उसके पिता व परिजनों ने आसपास तलाश की। सुराग नहीं मिलने पर उन्होंने रविवार शाम को ही बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। बच्ची के ताऊ ने बताया कि परिजनों ने बताया कि वह स्कूल नहीं जाती थी और आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ने जाया करती थी। रविवार को अवकाश होने की वजह से वह घर पर ही थी और खेलते वक्त संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सोमवार सुबह एक बच्चे ने शव को खेत में पड़े देखा तो बच्ची की पहचान कर ली। सूचना पर परिजन खेत में पहुंचे तो बच्ची का शव पड़ा हुआ था। उसके गले पर जूते का फीता बंधा हुआ था। बच्ची की पजामी उतरी हुई थी और हत्यारों ने उसी से उसके हाथ-पैर बांधे हुए थे। उनका आरोप है कि बच्ची की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। वहीं बच्ची की हत्या की सूचना पर एसपी ग्रामीण एके मौर्य, सीओ सदर, एसएचओ मसूरी सतेंद्र पाल सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बच्ची के परिजनों ने गांव के ही बाप-बेटे रियाजुल और कादिर समेत दो अन्य बिलाल और जुबेर के खिलाफ अपहरण कर हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य का कहना है कि बच्ची के परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या की वजह जमीन को लेकर चल रही रंजिश बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की आशंका नहीं लग रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed