फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   तालाब में डूबने से सुरक्षा गार्ड की मौत

तालाब में डूबने से सुरक्षा गार्ड की मौत

Wed, 28 Jun 2017 01:43 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
तालाब में डूबने से सुरक्षा गार्ड की मौत
तालाब में डूबने से सुरक्षा गार्ड की मौत
विज्ञापन

बंथला गांव के पास तालाब में डूबने से मंगलवार दोपहर सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से शव को दो घंटे बाद तालाब से निकाला जा सका। परिजनों की सिफारिश पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया।

बंथला गांव निवासी किरण पाल (40) ट्रोनिका सिटी की एक फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड है। वह मंगलवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे गांव स्थित तालाब के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। तभी वह तालाब में गिर गया।
विज्ञापन


काफी देर तक बाहर न आने पर वहां तालाब से मछली पकड़ रहे युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब में तलाश किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद शव बरामद नहीं हो सका। तो वजीराबाद दिल्ली से गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने करीब दो घंटे में शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी शुरू की। जानकारी मिलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोनी कोतवाली एसएसआई रामेश्वर सिंह ने बताया कि परिजनों और गांव के लोगों के आग्रह पर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed