फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नशीला स्प्रे कर मैनेजर के घर में चोरी

नशीला स्प्रे कर मैनेजर के घर में चोरी

Wed, 11 Jul 2018 05:24 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
नशीला स्प्रे कर मैनेजर के घर में चोरी
नशीला स्प्रे कर मैनेजर के घर चोरी
विज्ञापन

साहिबाबाद। इंदिरापुरम के न्यायखंड-दो में सोमवार देर रात मेनगेट की जाली काटकर घर में घुसे चोरों ने जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घर में सोये लोगों पर नशीला स्प्रे डालकर वारदात की। सीढ़ियों पर कपड़े और बैग पड़ा देख पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार की सुध ली। घटना की इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अनिल कुमार न्यायखंड दो में प्लॉट नंबर-324 के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा की एक निजी कंपनी में मैनेजर ऑपरेशन हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वह पत्नी के साथ अपने कमरे में सोने चले गए। उनके दोनों बच्चे रात 12.30 बजे तक पढ़ने के बाद सो गए। देर रात चोर मेनगेट की जाली काटकर घर में घुस आए। इसके बाद चोरों ने कमरों में नशीला स्प्रे कर दिया। चोर बेड के सिरहाने के पास रखी अलमारी से सोने की चेन, कुंडल, 35 हजार रुपये और मोबाइल चोरी कर ले गए। सुबह करीब साढ़े चार बजे पड़ोसियों ने सीढ़ियों पर कपड़े और बैग पड़ा देख उन्हें सूचना दी। परिजनों ने बताया कि सुबह आंख नहीं खुल रही थी। घर में स्प्रे की बदबू आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


चांदी के जेवर और अन्य सामान पर नहीं लगाया हाथ
पीड़ित अनिल ने बताया कि उनकी अलमारी में सोने चांदी के जेवर रखे हुए थे। चोरों ने केवल सोने के जेवर ही चोरी किए। पास रखे चांदी के जेवर, लैपटॉप और अन्य सामान नहीं ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed