फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लापता महिला के परिजन पहुंचे थाने, पति से पूछताछ-Cordination

लापता महिला के परिजन पहुंचे थाने, पति से पूछताछ-Cordination

Fri, 25 Aug 2017 05:47 PM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 05:47 PM IST
विज्ञापन
लापता महिला के परिजन पहुंचे थाने, पति से पूछताछ-Cordination
लापता महिला के परिजन
विज्ञापन

पहुंचे थाने, पति से पूछताछ
राजनगर स्थित गौड़ मॉल में पति से मिलने आई सिहानी गांव निवासी स्वाति का चार दिन बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने पति राहुल के खिलाफ अपहरण की आशंका जताकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पति से पूछताछ कर रही है। उधर, महिला के मायके वाले बृहस्पतिवार सुबह थाना कविनगर पहुंचे और पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सिहानी गांव निवासी स्वाति की शादी करीब दो साल पहले मकनपुर निवासी राहुल से हुई थी। दोनों के एक बेटी भी है। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। पिछले कुछ दिन से स्वाति बेटी के साथ सिहानी स्थित मायके आकर रह रही थी। मायके पक्ष के अनुसार पिछले सोमवार को राहुल ने फोन कर स्वाति को बातचीत करने के लिए आरडीसी स्थित गौड़ मॉल के पास बुलाया था। स्वाति के साथ उसकी मां भी थी। राहुल स्वाति को बातचीत के लिए कार में बैठाकर अपने साथ ले गया। मां मॉल में बैठी रही। आरोप है कि काफी देर तक स्वाति के न लौटने पर जब मां ने राहुल को कॉल किया तो उसने फोन नहीं उठाया। मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि पति से पूछताछ की जा रही है। उसका कहना है कि गौड़ मॉल के सामने बातचीत के बाद वह स्वाति को कचहरी के पास छोड़कर चला गया था। उधर, परिजन बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताकर पति पर अपहरण का आरोप लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार को थाने पहुंचे परिजनों ने पति की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed