फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लुटेरे गिरफ्तार-Cordination

लुटेरे गिरफ्तार-Cordination

Thu, 15 Jun 2017 05:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
लुटेरे गिरफ्तार-Cordination
ऑटो में लूटपाट करने वाले चार बदमाश धरे
विज्ञापन

ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से हजारों की नकदी और हथियार बरामद किए गए हैं। चारों रेलवे स्टेशन से सवारी को बिठाकर सुनसान इलाकों में ले जाकर लूटपाट करते थे। बदमाश अभी तक दो दर्जन से अधिक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

एसएचओ कोतवाली लक्ष्मी सिंह चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान ऑटो सवार चार युवकों को मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह ऑटो में सवारी बैठाकर लूटपाट करते थे। उनके पास से ऑटो, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और 1400 रुपये की नकदी बरामद की गई है। चारों की पहचान शाहरुख, वसीम, शेरखान और सुभाष निवासी मसूरी हैं। सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने महरौली के पास चेकिंग के दौरान दो मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हजारों की नकदी और हथियार बरामद हुए हैं। एसएचओ कविनगर नीरज सिंह ने बताया कि चेकिंग के दौरान अंकित निवासी राजनगर और हिमांशु निवासी कांशीराम योजना मधुबन बापूधाम कालोनी को पकड़ा गया है। उनके पास से 25 सौ रुपये और चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने मिलकर 12 मई को अवंतिका में नवेंद्र पाराशर से नकदी और मोबाइल लूट लिया था। वहीं 29 अप्रैल को चिरंजीव विहार से निर्झर मल्होत्रा से 29 सौ रुपये और मोबाइल लूटा था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed