फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स लूटा

बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स लूटा

Sun, 16 Dec 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स लूटा
बीएसएफ जवान की पत्नी का पर्स लूटा
विज्ञापन


गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र स्थिति राजनगर एक्सटेंशन की एक सोसायटी की रहने वाली शैलेश यादव के मुताबिक उनके पति अरुण यादव बीएसएफ में हैं और वर्तमान में पंजाब में उनकी तैनाती है। शुक्रवार को वह एक अन्य महिला के साथ ऑटो से गोविंदपुरम में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। हापुड़ चुंगी के पास पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स लूट लिया। उन्होंने आरोपियों का हाथ खींचने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी छुड़ाकर भाग गए। उन्होंने ऑटो से काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वह भाग गए। शैलेश कविनगर थाने पहुंची और बाइक सवार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पर्स में डेबिट कार्ड, सोने के कुंडल, चांदी का सिक्का, कीमती कागज और बच्चों के फोटो थे। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक का नंबर देखा जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed